देश में तेजी से बढ़ा कोरोना, 2 हफ्तों में आए 56 हजार केस, जानिए हर राज्य का आंकड़ा

देश में तेजी से बढ़ा कोरोना, 2 हफ्तों में आए 56 हजार केस, जानिए हर राज्य का आंकड़ा

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 49 लाख 04 हजार 413 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 323412 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 66330 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 48533 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 3583 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 118447 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

देश में जो संक्रमित मामले हैं, उनमें से करीब आधे मामले यानी 56 हजार के करीब आठ मई के बाद से सामने आए हैं। आठ मई को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 56 हजार 342 है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 29 मार्च को एक हजार का आंकड़ा हुआ। 13 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या देश में दस हजार पहुंच गई। छह मई को यह आंकड़ा 50 हजार हो गया और यह एक लाख का आंकड़ा पहुंचने में दो हफ्ते का वक्त लगा और 18 मई को एक लाख हो गया।

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2647

1709

53

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

203

54

4

बिहार

1982

593

11

चंडीगढ़ 

217

139

3

छत्तीसगढ़

128

59

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

11659

5567

194

गोवा

52

7

0

गुजरात 

12905

5488

773

हरियाणा

1031

681

15

हिमाचल प्रदेश 

152

59

3

जम्मू एंड कश्मीर 

1449

684

20

झारखंड

290

129

3

कर्नाटक

1605

571

41

केरल

690

510

4

लद्दाख

44

43

0

मध्य प्रदेश 

5981

2843

270

महाराष्ट्र 

41642

11726

1454

मणिपुर

25

2

0

मेघालय

14

12

1

मिजोरम

1

1

0

ओडिशा

1103

393

7

पुडुचेरी

20

10

0#

पंजाब

2028

1819

39

राजस्थान

6227

3485

151

तमिलनाडु

13967

6282

94

तेलांगना

1699

1035

45

त्रिपुरा

173

148

0

उत्तराखंड

146

54

1

उत्तर प्रदेश 

5515

3204

138

वेस्ट बंगाल

3197

1193

259

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

1620

 

 

भारत में कुल मामले

118447

48534

3583

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus Update: जानिए भारत में कितनी पहुंची मरीजों की संख्या

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।